जामुड़िया में बीजेपी उम्मीदवार के गांव में तृणमूल का शक्ति प्रदर्शन, रचना बनर्जी ने हरेराम सिंह के लिए मांगा समर्थन।

जामुड़िया में बीजेपी उम्मीदवार के गांव में तृणमूल का शक्ति प्रदर्शन, रचना बनर्जी ने हरेराम सिंह के लिए मांगा समर्थन।
रिपोर्ट: रवि पासवान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जामुड़िया में सियासी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में आयोजित एक बड़ी जनसभा में अभिनेत्री और तृणमूल सांसद Rachna Banerjee ने शिरकत की।
जामुड़िया के बीजपुर स्कूल मैदान में आयोजित इस सभा में तृणमूल कांग्रेस की ओर से शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। मंच से संबोधित करते हुए रचना बनर्जी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और हरेराम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति को बनाए रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देना जरूरी है और हरेराम सिंह को भारी मतों से विजयी बनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चल रही विभिन्न योजनाओं को बाधित करने की कोशिश की जा रही है।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बोउरी, जामुड़िया ब्लॉक 1 तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी, युवा तृणमूल ब्लॉक 1 अध्यक्ष मिर्दुल चक्रवर्ती, विधायक प्रतिनिधि प्रेमपाल सिंह, बोरो 1 चेयरमैन शेख शानदार, राखी कर्मकार सहित कई नेता, पार्षद और बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा में उमड़ी भारी भीड़ ने यह संकेत दिया कि चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम हो चुका है। अब देखना होगा कि जामुड़िया की जनता इस बार किसके पक्ष में अपना जनादेश देती है।


















Leave a Reply