PUNJABI POST

News & Media

West Bengal Politics बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे – मिथुन चक्रवर्ती का तृणमूल पर हमला

West Bengal Politics बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे – मिथुन चक्रवर्ती का तृणमूल पर हमला

West Bengal Politics बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे – मिथुन चक्रवर्ती का तृणमूल पर हमला

West Bengal Politics बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे – मिथुन चक्रवर्ती का तृणमूल पर हमला

West Bengal Politics बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे – मिथुन चक्रवर्ती का तृणमूल पर हमला

भारतीय जनता पार्टी के नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश के खिलाफ आवाज उठाई जाती है, तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि बांग्लादेश में किसी घटना पर पश्चिम बंगाल के बंगाली विरोध क्यों नहीं करेंगे, यह समझ से बाहर है।

मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया कि प्रदेश में जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी और किसी भी समुदाय या आदिवासी के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बंगालियों को एक मंच पर लाने की बात हो रही है, जो सनातन पर विश्वास रखते हैं। खुद को गर्व से सनातनी बताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश की गई तो जब तक उनके शरीर में खून की एक बूंद भी बाकी है, वह ऐसा नहीं होने देंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कटमनी के डर से उद्योगपति राज्य में निवेश से पीछे हट रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में उद्योग के लिए व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 18 जनवरी को हुगली के सिंगूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन मुद्दों पर जनता को संबोधित करेंगे।

चक्रवर्ती ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ विरोध जताने पर कार्रवाई की जाती है और चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि कोई पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश करेगा तो यह संभव नहीं होने दिया जाएगा।

भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं है: मिथुन

उन्होंने कहा कि क्या पश्चिम बंगाल में बैठकर दुर्गा मां के गीत भी नहीं गाए जा सकेंगे? उन्होंने कहा कि किसी एक समुदाय को खुश करने के लिए वे कोई कदम नहीं उठाएंगे। साथ ही स्पष्ट किया कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन लोगों के विरुद्ध है जो देश में रहकर देश का नुकसान करने की सोच रखते हैं।

तृणमूल कांग्रेस पर तीखा तंज

तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि यह सरकार किसके लिए इतनी लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात रहेंगे तो भाजपा को और अधिक समर्थन मिलेगा।

उन्होंने दोहराया कि वे सभी बंगालियों को एक छत के नीचे लाने की बात कर रहे हैं, जो सनातन धर्म में आस्था रखते हैं, और गर्व से स्वयं को सनातनी बताया।

अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को भी दिया संदेश

मिथुन चक्रवर्ती ने अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से भी साथ आने की अपील करते हुए कहा कि कम्युनिस्टों, कांग्रेस और तृणमूल के उन कार्यकर्ताओं से भी आह्वान है जो हिंदुत्व में विश्वास रखते हैं और जिनमें विवेक है, वे भी उनके साथ आएं।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading