दक्षिण भारत से जुड़े जगदीश राज अमृत छककर बने जगदीश सिंह, गुरु की वाणी से हुए प्रेरित: सुरजीत सिंह मक्कड़

दक्षिण भारत से जुड़े जगदीश राज अमृत छककर बने जगदीश सिंह, गुरु की वाणी से हुए प्रेरित: सुरजीत सिंह मक्कड़
दक्षिण भारत से संबंध रखने वाले और पुरुलिया के आद्रा रेलवे स्टेशन में कार्यरत जगदीश राज ने सिख पंथ में शामिल होकर अमृत छका और इसके बाद जगदीश सिंह नाम धारण किया। उन्हें SGPC गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अकाल तख्त के जत्थेदार द्वारा भी सम्मानित किया गया है।
जगदीश राज का संपर्क आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ हुआ। इसके बाद वह कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। गुरु महाराज की अपार बख्शीश से उन्होंने सिख पंथ में शामिल होने की इच्छा जताई।

सिख वेलफेयर सोसाइटी और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कुमारडूबी गुरुद्वारा में पांच प्यारे के जत्थेदार पिंदरपाल सिंह द्वारा अमृत संचार का आयोजन किया गया था। इसी दौरान खंडे-बांटे की पाहुल पांच प्यारों से प्राप्त कर जगदीश राज से जगदीश सिंह बने।
जगदीश सिंह क्लासिकल संगीतकार हैं और गुरबाणी गायन भी काफी अच्छा करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु की वाणी से प्रेरित होकर ही उन्होंने सिख पंथ में प्रवेश किया है। उनके अनुसार, गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी काफी परिवर्तनशील है, जो हृदय को परिवर्तन करती है। गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी में मानवता की बात लिखी हुई है।
इस विषय पर सिख वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि अब तक दोनों संस्थाओं ने मिलकर 10 सालों में तक़रीबन 550 से ज्यादा लोगों को खंडे-बांटे का अमृत छकाने की सेवा की है। और यह सभी संस्था के सदस्यों के सहयोग से होता है उन्होंने कहा कि यह सब गुरु महाराज की कृपा से ही हो रहा है। आने वाले समय में फ़िर अमृत संचार के कई कार्यक्रम है जो जल्द आप सब को बता दिए जाएंग
उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा और धार्मिक सेवा में संस्था बढ़-चढ़कर सहयोग करती है, जिससे कई मनुष्यों का जीवन बदल रहा है। उन्हीं में से एक जगदीश सिंह भी हैं, जिन पर गुरु की कृपा हुई है। अकाल तख्त के जत्थेदार ने भी उन्हें सम्मानित किया है। इस प्रक्रिया के तहत उन्हें अमृत पान करने का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply