PUNJABI POST

News & Media

दुर्गा पूजा 2025: आसनसोल नगर निगम ने 106 वार्डों के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की, जारी किया हेल्पलाइन नंबर: वाशिमुल हक।

दुर्गा पूजा 2025: आसनसोल नगर निगम ने 106 वार्डों के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की, जारी किया हेल्पलाइन नंबर: वाशिमुल हक।

दुर्गा पूजा 2025: आसनसोल नगर निगम ने 106 वार्डों के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की, जारी किया हेल्पलाइन नंबर: वाशिमुल हक।

दुर्गा पूजा 2025: आसनसोल नगर निगम ने 106 वार्डों के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की, जारी किया हेल्पलाइन नंबर: वाशिमुल हक।

आसनसोल मोहन सिंह: दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आसनसोल नगर निगम ने जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ी पहल की है। नगर निगम ने अपने 106 वार्डों में विशेष हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है, ताकि उत्सव के दौरान किसी भी नागरिक को नगर निगम सेवाओं से संबंधित कोई समस्या होने पर तुरंत समाधान मिल सके।

डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा पूजा जैसे विशाल उत्सव में शहरवासियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर दोनों की व्यवस्था की गई है। निगम ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर – 9083254848 जारी किया है। इस नंबर पर किसी भी नागरिक को साफ-सफाई, स्वास्थ्य, पानी, ट्रैफिक या अन्य निगम सेवाओं से संबंधित शिकायत या मदद की जरूरत हो तो तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी वार्ड कार्यालयों में भी लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, नगर निगम के मुख्यालय में भी एक केंद्रीय हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहां नागरिक सीधे पहुंचकर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

वसीम उल हक ने कहा, “आसनसोल नगर निगम का प्रयास है कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व में किसी भी नगरवासी को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हमारी टीमें लगातार काम कर रही हैं और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।’’

नगर निगम की इस पहल को शहरवासियों ने सराहा है। लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा के समय लाखों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर जैसी सुविधाएं बहुत मददगार साबित होंगी।

दुर्गा पूजा के दौरान आसनसोल नगर निगम ने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैफिक व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की घोषणा भी की है। प्रशासन का कहना है कि जनता को केवल उत्सव का आनंद उठाना चाहिए, बाकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम संभालेगा।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading