PUNJABI POST

News & Media

दुर्गा पूजा 2025: आसनसोल नगर निगम ने निकाली प्रचार रथों की श्रृंखला, गूंजेंगे दुर्गा गीत,जनता को दी जाएगी स्वच्छता और सेवाओं की जानकारी

दुर्गा पूजा 2025: आसनसोल नगर निगम ने निकाली प्रचार रथों की श्रृंखला, गूंजेंगे दुर्गा गीत,जनता को दी जाएगी स्वच्छता और सेवाओं की जानकारी

दुर्गा पूजा 2025: आसनसोल नगर निगम ने निकाली प्रचार रथों की श्रृंखला, गूंजेंगे दुर्गा गीत,जनता को दी जाएगी स्वच्छता और सेवाओं की जानकारी।

दुर्गा पूजा 2025: आसनसोल नगर निगम ने निकाली प्रचार रथों की श्रृंखला, गूंजेंगे दुर्गा गीत,जनता को दी जाएगी स्वच्छता और सेवाओं की जानकारी

दुर्गा पूजा 2025: आसनसोल नगर निगम ने निकाली प्रचार रथों की श्रृंखला, गूंजेंगे दुर्गा गीत,जनता को दी जाएगी स्वच्छता और सेवाओं की जानकारी

आसनसोल: दुर्गा पूजा के भव्य पर्व को देखते हुए आसनसोल नगर निगम ने बुधवार को एक विशेष पहल की शुरुआत की। नगर निगम की ओर से कई प्रचार रथों (टेबलो) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन रथों का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम जनता को स्वच्छता, स्वास्थ्य, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक करना है।

कार्यक्रम में नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वसीम उल हक, मेयर परिषद गुरदास चटर्जी सहित कई पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद रहे। चेयरमैन चटर्जी ने बताया कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े आयोजन के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निगम विशेष अभियान चला रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रचार रथों में भक्ति गीतों के साथ दुर्गा मां की वंदना भी की जाएगी। इसके अलावा, इन रथों के जरिए नगर निगम की ओर से उपलब्ध सार्वजनिक सुविधाओं की जानकारी भी जनता तक पहुंचाई जाएगी। अधिकारीयों ने कहा कि दुर्गा पूजा में भीड़भाड़ और ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का संदेश भी रथों के माध्यम से दिया जाएगा।

नगर निगम की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है। उनका मानना है कि इस तरह की पहल से दुर्गा पूजा जैसे बड़े उत्सव को और अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

दुर्गा पूजा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव माना जाता है। इस दौरान लाखों लोग पूजा पंडालों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। ऐसे में नगर निगम की यह पहल न सिर्फ स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देगी बल्कि ट्रैफिक और आपातकालीन सेवाओं के प्रति भी लोगों को जागरूक करेगी।

स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि लोग दुर्गा पूजा के दौरान नगर निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं और शहर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें।

 

 


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading