PUNJABI POST

News & Media

ADDA आसनसोल-दुर्गापुर के विकास को लेकर अहम बैठक, कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

ADDA आसनसोल-दुर्गापुर के विकास को लेकर अहम बैठक, कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

ADDA आसनसोल-दुर्गापुर के विकास को लेकर अहम बैठक, कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

ADDA आसनसोल-दुर्गापुर के विकास को लेकर अहम बैठक, कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

ADDA आसनसोल-दुर्गापुर के विकास को लेकर अहम बैठक, कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की प्रगति और भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को दुर्गापुर स्थित आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ADDA) भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में मंत्री अग्निमित्रा पाल, विधायक आसनसोल उत्तर कृष्णदु मुखर्जी, विधायक जमुरिया बिजन मुखर्जी, विधायक बाराबानी अरजीत राय,पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस. पन्नाम्बलम, दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घरुई सहित जिले के छह विधायक और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में भूमि विवाद के कारण लंबित विभिन्न सरकारी परियोजनाओं, अधूरे सड़क निर्माण कार्यों तथा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के बाद मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह बैठक विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों और विधायकों को विभिन्न आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बर्धमान जिले में कई स्मार्ट बस स्टैंड बनाए जाएंगे। साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि काजी नजरुल इस्लाम हवाई अड्डे को और अधिक आधुनिक बनाया जाएगा तथा उड़ान सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उनकी जांच कराई जाएगी।

मंत्री ने बताया कि जिले की विभिन्न नदियों के किनारे विकास परियोजनाएं शुरू करने और कई नए पुलों के निर्माण की भी योजना बनाई गई है। पश्चिम बर्धमान जिले को नए स्वरूप में विकसित करने की दिशा में व्यापक पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से शीघ्र निर्णय लेने और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया है।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading