PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल नगर निगम में सोमवार को बड़ा सियासी धमाका ? कई जनप्रतिनिधियों के सामूहिक इस्तीफे की चर्चा से बढ़ी हलचल

आसनसोल नगर निगम में सोमवार को बड़ा सियासी धमाका ? कई जनप्रतिनिधियों के सामूहिक इस्तीफे की चर्चा से बढ़ी हलचल

आसनसोल नगर निगम में सोमवार को बड़ा सियासी धमाका ? कई जनप्रतिनिधियों के सामूहिक इस्तीफे की चर्चा से बढ़ी हलचल।

आसनसोल नगर निगम में सोमवार को बड़ा सियासी धमाका ? कई जनप्रतिनिधियों के सामूहिक इस्तीफे की चर्चा से बढ़ी हलचल

आसनसोल नगर निगम में सोमवार को बड़ा सियासी धमाका ? कई जनप्रतिनिधियों के सामूहिक इस्तीफे की चर्चा से बढ़ी हलचल

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और जनप्रतिनिधि अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। राज्य के विभिन्न नगर निगमों और नगरपालिका क्षेत्रों में लगातार इस्तीफों का दौर जारी है। इसी बीच अब आसनसोल नगर निगम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

सामूहिक इस्तीफे की ख़बर से मचा हड़कम

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को आसनसोल नगर निगम में कई जनप्रतिनिधि एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। इस संभावित घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। भाजपा से लेकर तृणमूल कांग्रेस तक सभी की निगाहें अब आसनसोल नगर निगम पर टिकी हुई हैं।

बृहस्पतिवार के दिन और एक बोरो चेयरमैन दे सकता है अपने पद से इस्तीफ़ा सूत्र

एक बोरो चेयरमैन और पार्षद दे चुके है इस्तीफा

हाल ही में बोरो-6 के चेयरमैन डॉ. देवाशीष सरकार और वार्ड 58 के पार्षद संजय नोनिया ने अपने पदों से इस्तीफा देकर राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है। इसके बाद यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि आने वाले दिनों में और भी कई जनप्रतिनिधि पद छोड़ सकते हैं।

सूत्रों का दावा है कि यदि सोमवार को सामूहिक इस्तीफे होते हैं तो आसनसोल नगर निगम की वर्तमान संरचना पर बड़ा असर पड़ सकता है। हालांकि अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने आधिकारिक रूप से इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है।

राजनीतिक परिस्थितियों हुई विपरीत

तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कुछ जनप्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देख रहा है।

अब सभी की नजर सोमवार पर टिकी हुई है। क्या वास्तव में कई जनप्रतिनिधि एक साथ इस्तीफा देंगे या यह केवल राजनीतिक अटकलें हैं, इसका जवाब आने वाले समय में साफ हो जाएगा। फिलहाल आसनसोल की राजनीति में इस खबर ने हड़कंप मचा दिया है।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading