आसनसोल में 99 फाउंडेशन–99 ग्रुप द्वारा कंबल वितरण, ठंड से राहत की पहल

आसनसोल में 99 फाउंडेशन–99 ग्रुप द्वारा कंबल वितरण, ठंड से राहत की पहल
आसनसोल शिल्पांचल में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए 99 फाउंडेशन 99 ग्रुप की ओर से समाजसेवी पहल की गई। आसनसोल ब्रांच द्वारा ब्रांच हेड कन्हैया कुमार पासवान के नेतृत्व में आसनसोल स्थित कार्यालय में ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर सहायता प्रदान की गई।
बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 100 गरीब महिलाओं को कंबल दिए गए। संस्था की ओर से बताया गया कि शीतलहर के इस दौर में कंबल मिलने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि हर शनिवार को आसनसोल कार्यालय में खिचड़ी भोग के साथ नर-नारायण सेवा का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई गरीब लोगों को भोजन कराया जाता है।
इस मौके पर आसनसोल ब्रांच के हेड कन्हैया कुमार पासवान ने बताया कि कंपनी की ओर से लगातार समाजसेवी कार्य किए जा रहे हैं। कंबल वितरण के साथ-साथ नियमित रूप से जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा भी संचालित की जा रही है।
99 फाउंडेशन 99 ग्रुप की यह पहल आसनसोल क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को दर्शाती है, जहां कंपनी लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही है।


















Leave a Reply