आसनसोल नगर निगम ने श्रद्धा के साथ मनाई क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती

आसनसोल नगर निगम ने श्रद्धा के साथ मनाई क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती
आसनसोल — महान स्वतंत्रता सेनानी और बंगाल के युवा क्रांतिकारी वीर खुदीराम बोस की जयंती का आयोजन बुधवार को आसनसोल नगर निगम की ओर से श्रद्धापूर्वक किया गया। नगर निगम क्षेत्र में स्थित उनकी प्रतिमाओं पर माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
जयंती कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम मेयर परिषद गुरदास चटर्जी ने कहा कि मात्र 18 वर्ष की आयु में देश की आज़ादी के लिए फांसी का सामना करने वाले खुदीराम बोस बचपन से ही देशभक्ति की प्रेरणा के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 वर्ष की उम्र से उनके भीतर क्रांतिकारी भावना जाग चुकी थी, और आज पूरा आसनसोल नगर निगम उनकी जयंती पर एकजुट होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
गुरदास चटर्जी के अनुसार कार्यक्रम के तहत आसनसोल साउथ थाना के पास स्थित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के सबसे युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस के बलिदान को राज्य और देश कभी भुला नहीं सकते। अमरनाथ चटर्जी ने उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि प्रकट की।
कार्यक्रम में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद गुरदास चटर्जी, पार्षद और नगर निगम के अधिकारी सम्मिलित रहे।



















Leave a Reply