Asansol आसनसोल शिल्पांचल में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया कुल्टी बराकर में 31 छठ पूजन सामग्री का वितरण,जनसेवा अभियान।

Asansol आसनसोल शिल्पांचल में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया कुल्टी बराकर में 31 छठ पूजन सामग्री का वितरण,जनसेवा अभियान
रिपोर्ट मोहन सिंह आसनसोल: पश्चिम बंगाल के आसनसोल शिल्पांचल में सनातन संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाने और समाज में धार्मिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से विशिष्ट समाजसेवी एवं ली क्लब के संपादक कृष्णा प्रसाद द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण अभियान लगातार जारी है।
धार्मिक प्रवृत्ति के धनी कृष्णा प्रसाद ने श्री श्री रवि षष्ठी छठ पूजा व्रत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उनका उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से असक्षम परिवारों को छठ पूजा में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए वे स्वयं अपने हाथों से छठ पूजन में आवश्यक 31 सामग्रियों का वितरण कर रहे हैं।

Asansol आसनसोल शिल्पांचल में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया कुल्टी बराकर में 31 छठ पूजन सामग्री का वितरण,जनसेवा अभियान।
23 अक्टूबर 2025 को इस वितरण अभियान का लगातार तीसरा दिन रहा। इस अवसर पर उन्होंने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र एवं बराकर इलाके के कई स्थानों पर पहुंचकर व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया।
इस सामाजिक और धार्मिक पहल में स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवी वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कृष्णा प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। हर छठ पूजन समिति में जहां-जहां वे पहुंचे, वहां लोगों में अपार उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
छठ पर्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने के इस अभियान ने आसनसोल शिल्पांचल में नई ऊर्जा और भक्ति का संचार किया है।



















Leave a Reply