आसनसोल में फिर बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड का खुलासा, 200 करोड़ की ठगी से लोग बेहाल

आसनसोल में फिर बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड का खुलासा, 200 करोड़ की ठगी से लोग बेहाल
पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक बार फिर चिटफंड जैसी बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आसनसोल रेलपार के बाद अब आसनसोल दक्षिण इलाके में लगभग 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पीड़ित लोगों ने इस संबंध में आसनसोल दक्षिण थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें रोजगार देने और आत्मनिर्भरता के नाम पर निवेश के लिए प्रेरित किया गया, जिसके बाद आरोपितों ने उनसे लाखों रुपये वसूले और फिर अचानक गायब हो गए। बताया जा रहा है कि इस ठगी के शिकार केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों के लोग भी बने हैं।
मामले के तूल पकड़ने के बाद आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल पीड़ितों के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चिटफंड जैसी यह धोखाधड़ी इलाके में वित्तीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।



















Leave a Reply