सोमवार से आसनसोल हट्टन रोड पर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सुबह 11:30 बजे से होगी कार्रवाई।

सोमवार से आसनसोल हट्टन रोड पर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सुबह 11:30 बजे से होगी कार्रवाई।
जाम से राहत दिलाने के लिए निगम की पहल
आसनसोल शहर को यातायात जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की ओर से सोमवार सुबह 11:30 बजे से अभियान शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है।
हट्टन रोड मोड़ से स्माइल मोड़ तक चलेगा अभियान
जानकारी के अनुसार, हट्टन रोड मोड़ से लेकर स्माइल मोड़ तक सड़क किनारे बने अवैध दुकानों, दफ्तरों एवं अन्य अतिक्रमणों को हटाने का आदेश दिया गया है। नगर निगम द्वारा संबंधित लोगों को निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।
आदेश के बाद क्षेत्र में बढ़ी हलचल
नगर निगम के आदेश के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। इससे पहले भी निगम द्वारा कई बार इस इलाके को खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे और अभियान की तैयारी की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित हो गई थी।
प्रशासनिक तैयारियां तेज
सोमवार से शुरू होने वाले अभियान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर निगम का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।


















Leave a Reply