PUNJABI POST

News & Media

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

Asansol Top 5 News: 1 देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार, सलानपुर थाना पुलिस की छापेमारी जारी

सलानपुर : मंगलवार को देंदुआ की घटना के मामले में सलानपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मनोज महतो, श्यामल महतो और धुंदा महतो के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी देंदुआ के श्रीरामपुर गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 15 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन्हें आसनसोल अदालत में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस मामले में अन्य कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सलानपुर थाना पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Asansol Top 5 News: 2 आसनसोल नगर निगम वार्ड 84 में 13 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

आसनसोल : नगर निगम के 84 नंबर वार्ड के विवेकानंद पल्ली क्षेत्र में जर्जर पड़ी सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 15 वर्षों से खराब हालत में पड़ी इस सड़क को करीब 13 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

वार्ड पार्षद सह बोरो चेयरमैन डॉ. देवाशीष सरकार ने बताया कि, “पिछले 15 सालों से इस सड़क की स्थिति बेहद खराब थी। कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। मेयर विधान उपाध्याय से अनुरोध करने के बाद सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली और अब काम शुरू हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।”

पश्चिम बर्दवान जिला इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष अताउल्ला खान ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर आसनसोल में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में धीरे-धीरे कई योजनाएं लागू हो रही हैं, जिससे आम जनता को सुविधाएं मिल रही हैं।

सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ मौके पर डॉ. देवाशीष सरकार के साथ अताउल्ला खान, साहिबा खान, निगम इंजीनियर सरोज झा और मेयर परिषद सदस्य मानस दास भी मौजूद रहे।

Asansol Top 5 News: 3 आसनसोल में ‘डाक मेला 2025’ का आयोजन, नागरिकों को मिलेगी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

आसनसोल : आसनसोल डाक विभाग की ओर से आगामी 4 सितंबर 2025 को ‘डाक मेला 2025’ का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष कार्यक्रम आसनसोल पाशन इन् में होगा। आयोजन में संचार मंत्रालय, पश्चिम बंगाल सरकार के एमएसएमई विभाग, आसनसोल दुर्गापुर चेयरमैन कार्यालय और रानीगंज अंचल के स्थानीय उद्योग एवं कारोबारियों का सहयोग रहेगा।

डाक विभाग के अनुसार, इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को डाक बचत योजनाओं और जीवन बीमा योजनाओं (PLI/RPLI) की जानकारी देना और उनमें निवेश को बढ़ावा देना है। विभाग का मानना है कि इस तरह की पहल से लोगों को बचत और सुरक्षा की दिशा में जागरूक किया जा सकता है।

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

कार्यक्रम में डाक विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे डाक बचत बैंक (POSB), माइक्रो बीएफआई, पीएलआई/आरपीएलआई और डाक जीवन बीमा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), सड़क सुरक्षा योजना (RTN), डिजिटल सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर डिलीवरी की सुविधाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

आसनसोल डिवीजन के वरिष्ठ अधीक्षक एस.एस.पी.ओ. ने बताया कि डाक विभाग का उद्देश्य है कि आम जनता योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल बचत करें बल्कि बीमा योजनाओं के माध्यम से सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित कर सकें।

इस मौके पर मायफिन एसोसिएशन प्राइवेट लिमिटेड, आसनसोल (MAPL) की ओर से एक विशेष स्मारक कवर जारी किया जाएगा। यह स्मारक कवर फिलाटेली उत्पादों में शामिल होगा और संग्रहकर्ताओं के लिए एक खास आकर्षण रहेगा।

Asansol Top 5 News: 4 आसनसोल में ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम, लोगों को बांटे गए हेलमेट

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ट्रैफिक विभाग की ओर से बुधवार को आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के पी.पी. फाड़ी स्थित भगत सिंह मोड़ पुलिस लाइन में ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय भी बताए और लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की सख्त सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मुफ्त हेलमेट भी वितरित किए गए।

ट्रैफिक विभाग की ओर से कहा गया कि वाहन चलाते समय मादक पदार्थों का सेवन दुर्घटना का प्रमुख कारण बनता है और इससे दूर रहना बेहद जरूरी है।

इस कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बी.जी. सतीश, पशुपति विश्वजीत साहा और राम अयोध्या मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Asansol Top 5 News: 5 सलानपुर और अल्लाडी में ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ कार्यक्रम संपन्न

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

Asansol Top 5 News:देंदुआ प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार,वार्ड 84 में 13 लाख की सड़क,डाक मेला 2025,ट्रैफिक अवेयरनेस,आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान

सलानपुर ब्लॉक के सलानपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत सलानपुर कम्युनिटी हॉल में बूथ संख्या 142 और 143 तथा अल्लाडी ग्राम पंचायत के अंतर्गत अल्लाडी ईश्वरचंद्र माध्यमिक शिक्षा केंद्र में बूथ संख्या 38 और 39 के निवासियों की उपस्थिति में ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर बाराबनी विधायक एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ सलानपुर ब्लॉक के बीडीओ, जिला परिषद के कार्याध्याक्ष मोहम्मद अरमान, सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सह-अध्यक्ष भोला सिंह, सलानपुर पंचायत समिति के सह-अध्यक्ष विद्युत मिश्रा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading