PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल: वार्ड 41 में TMC पार्षद रणवीर सिंह जीतू ने खुद संभाली सफाई की कमान

आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 41 के पार्षद रणवीर सिंह जीतू रविवार सुबह अपने वार्ड में खुद नाली साफ करते हुए नजर आए। आसनसोल के मुर्गासोल जीटी रोड से अंदर प्रवेश करते ही नाली जाम होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थिति को देखते हुए पार्षद रणवीर सिंह जीतू ने किसी का इंतजार किए बिना स्वयं नाली की सफाई करने का बीड़ा उठाया। सुबह-सुबह उन्हें नाली साफ करते देख इलाके के लोग हैरान भी हुए और उनकी पहल की जमकर सराहना भी की।

गौरतलब है कि इन दिनों आसनसोल नगर निगम में सफाई कर्मियों के धरना-प्रदर्शन और हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। इसी के चलते कई इलाकों में नालियां जाम हो गई हैं और गंदगी फैल रही है। ऐसे हालात में अपने वार्ड की समस्या को प्राथमिकता देते हुए पार्षद रणवीर सिंह जीतू का खुद मैदान में उतरना चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक पार्षद होने के नाते रणवीर सिंह जीतू ने अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन किया है। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने आसनसोल नगर निगम पर भी सवाल उठाए और कहा कि सफाई कर्मियों की मांगें जायज हैं, जिनका समाधान जल्द होना चाहिए ताकि शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading