PUNJABI POST

News & Media

नॉर्थ बंगाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई आसनसोल उत्तर विधानसभा भाजपा, चंदा अभियान जारी

रिपोर्ट मोहन सिंह आसनसोल : नॉर्थ बंगाल में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई क्षेत्रों में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और जनहानि की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस विपत्ति की घड़ी में आसनसोल उत्तर भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत और चंदा अभियान की शुरुआत की है।

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर आम नागरिकों से सहयोग राशि एकत्रित कर रहे हैं। जुटाई गई यह राशि नॉर्थ बंगाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए भेजी जाएगी।

भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, “इस कठिन समय में आसनसोल के लोग नॉर्थ बंगाल के भाइयों और बहनों के साथ हैं। हमें मिलकर आगे आना होगा ताकि पीड़ितों तक तुरंत मदद पहुंच सके। हम जनता से स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्र कर रहे हैं, ताकि राहत कार्यों में योगदान दिया जा सके।”

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह समय मानवता और सहयोग का है, न कि राजनीति का। भाजपा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार इस अभियान में भाग लें ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading