नॉर्थ बंगाल बाढ़ पीड़ितों के लिए कुल्टी में भाजपा का चंदा अभियान, विधायक अजय पोद्दार ने की पहल

नॉर्थ बंगाल बाढ़ पीड़ितों के लिए कुल्टी में भाजपा का चंदा अभियान, विधायक अजय पोद्दार ने की पहल
आसनसोल (पश्चिम बंगाल): रिपोर्ट मोहन सिंह
नॉर्थ बंगाल में भारी बारिश और बाढ़ से हुई तबाही के बाद अब पूरे राज्य में राहत और सहायता कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा पश्चिम बंगाल की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चंदा संग्रह अभियान शुरू किया गया है।
बृहस्पतिवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कुल्टी के विभिन्न इलाकों में आम जनता से सहयोग राशि एकत्र की, ताकि नॉर्थ बंगाल के प्रभावित परिवारों की मदद की जा सके।
बीजेपी विधायक अजय पोद्दार ने कहा कि यह कदम मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे आगे बढ़कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में योगदान दें।
भाजपा की इस पहल को कुल्टी क्षेत्र में सराहना मिल रही है। लोगों ने कहा कि ऐसी मुसीबत की घड़ी में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।






Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply