आसनसोल नगर निगम चुनाव में पूर्व उम्मीदवार की BLO नियुक्ति पर आपत्ति, हटाने की मांग

आसनसोल नगर निगम चुनाव में पूर्व उम्मीदवार की BLO नियुक्ति पर आपत्ति, हटाने की मांग
आसनसोल रिपोर्ट मोहन सिंह :आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से पूर्व टीएमसी उम्मीदवार रहे मोहम्मद इरशाद आलम की ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) के रूप में नियुक्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी पार्षद गौरव गुप्ता ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में गौरव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद इरशाद आलम वर्ष 2022 के आसनसोल नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 28 से टीएमसी उम्मीदवार थे और अभी भी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। ऐसे में उन्हें BLO नियुक्त करना निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। गौरव गुप्ता ने निर्वाचन आयोग के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े व्यक्ति को BLO के पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता।

आसनसोल नगर निगम चुनाव में पूर्व उम्मीदवार की BLO नियुक्ति पर आपत्ति, हटाने की मांग
गौरव गुप्ता ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) पोनंबलम एस. आईएएस और निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) बिस्वजीत भट्टाचार्य को लिखे पत्र में मांग की कि मोहम्मद इरशाद आलम को BLO के पद से तत्काल हटाया जाए।

आसनसोल नगर निगम चुनाव में पूर्व उम्मीदवार की BLO नियुक्ति पर आपत्ति, हटाने की मांग
उल्लेखनीय है कि चुनाव अधिकारियों की सूची में मोहम्मद इरशाद आलम का नाम BLO के रूप में दर्ज है। गौरव गुप्ता का कहना है कि इस नियुक्ति को रद्द कर निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखना आवश्यक है।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply