रक्तदान महादान, मुमूर्षु मरीजों की जिंदगी बचाने में निभाए अहम भूमिका : विधायक कृष्णदु मुखर्जी ।

रक्तदान महादान, मुमूर्षु मरीजों की जिंदगी बचाने में निभाए अहम भूमिका : विधायक कृष्णदु मुखर्जी
आसनसोल: “रक्तदान महादान है, रक्तदान से मुमूर्षु मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है।” इसी संदेश के साथ आसनसोल के रामकृष्ण मिशन आश्रम के आईटीआई कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी उपस्थित हुए।
रामकृष्ण मिशन आश्रम के आईटीआई कैंपस में आयोजित इस रक्तदान शिविर में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक बेहद मानवीय और महान कार्य है। किसी जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त उसके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विधायक ने कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम की सेवा, त्याग और मानव कल्याण की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किया गया यह रक्तदान शिविर वास्तव में प्रशंसनीय पहल है। इस तरह के सामाजिक और मानवीय कार्य समाज में सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने रक्तदान शिविर में शामिल सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों के प्रति अपनी हार्दिक साधुवाद और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से किया गया प्रत्येक कार्य महत्वपूर्ण है और रक्तदान जैसे कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है।
कृष्णेंदु मुखर्जी ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी से इस तरह के महत कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सेवा के कार्यों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से चरित्र निर्माण होता है। मानवता और सेवा की भावना को अपनाकर युवा पीढ़ी आने वाले समय में एक बेहतर और मानवीय समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकती है।
रामकृष्ण मिशन आश्रम की सेवा, त्याग और मानवकल्याण की विचारधारा से प्रेरित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।


















Leave a Reply