बर्नपुर गुरुद्वारा स्कूल में फीस 240 रुपये की जगह वसूली 2500 रुपये, मिड डे मील दुर्नीति, कुंडली मार बैठे टीएमसी नेता होगी जाँच : अनमोल सिंह भाजपा नेता।

बर्नपुर गुरुद्वारा स्कूल में फीस 240 रुपये की जगह वसूली 2500 रुपये, मिड डे मील दुर्नीति, कुंडली मार बैठे टीएमसी नेता होगी जाँच : अनमोल सिंह भाजपा नेता।
240 रुपये की जगह 2500 रुपये लेने का आरोप
आसनसोल के बर्नपुर गुरुद्वारा स्कूल में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल स्कूल पहुंचा। भाजपा नेता अनमोल सिंह, माइनॉरिटी भाजपा मोर्चा और भाजपा आसनसोल साउथ मंडल-2 अध्यक्ष रामानंद साह ने स्कूल प्रिंसिपल से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
अभिभावकों की शिकायत के बाद स्कूल पहुंचे भाजपा नेता
भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्हें कई दिनों से छात्रों के अभिभावकों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में फीस वसूली, मिड डे मील और स्कूल प्रबंधन से जुड़े कई मुद्दों का उल्लेख किया गया था।
भाजपा नेता अनमोल सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा नेता अनमोल सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी नियम के अनुसार जहां 240 रुपये फीस लेने का प्रावधान है, वहीं छात्रों से 2500 रुपये तक लिए जा रहे हैं। उन्होंने स्कूल में कई तरह की “दुर्नीति” होने का आरोप लगाया।
स्कूल प्रबंधन समिति पर भी निशाना
अनमोल सिंह ने कहा कि तृणमूल से जुड़े लोग वर्षों से स्कूल प्रबंधन समिति में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विधायक अग्निमित्रा पाल को लेकर भी उठा मुद्दा
भाजपा आसनसोल साउथ मंडल-2 अध्यक्ष रामानंद साह ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल के साथ बातचीत में यह बात भी सामने आई कि स्थानीय विधायक अग्निमित्रा पाल को स्कूल में बुलाने से मना किया जाता था।
जांच और कार्रवाई की तैयारी
भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच बैठाने और आगे कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।


















Leave a Reply