आसनसोल में कांग्रेस का जन हस्ताक्षर अभियान, वोट चोरी के विरोध में जनता का आक्रोश।

आसनसोल में कांग्रेस का जन हस्ताक्षर अभियान, वोट चोरी के विरोध में जनता का आक्रोश
रिपोर्ट मोहन सिंह आसनसोल : पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस की ओर से आसनसोल कोर्ट घड़ी मोड़ इलाके में एसआईआर के नाम पर जनता के वोट चोरी के विरोध में बुधवार को एक जन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती, श्रमिक नेता चंडी चटर्जी, और युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौविक मुखर्जी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि “जनता के वोट पर डाका डालना लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज़ बुलंद करेगी।”
नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन और चुनाव आयोग ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।
अभियान के दौरान लोगों ने अपने हस्ताक्षर देकर विरोध जताया और मांग की कि वोट चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई जनता के अधिकारों से खिलवाड़ न कर सके।






Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply