PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल: ट्यूशन से लौट रहे दिव्यांग दलित छात्र पर हमला, 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

आसनसोल: ट्यूशन से लौट रहे दिव्यांग दलित छात्र पर हमला, 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

आसनसोल: ट्यूशन से लौट रहे दिव्यांग दलित छात्र पर हमला, 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज।

आसनसोल: ट्यूशन से लौट रहे दिव्यांग दलित छात्र पर हमला, 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

आसनसोल: ट्यूशन से लौट रहे दिव्यांग दलित छात्र पर हमला, 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

आसनसोल के धेमोमेन कोलियरी क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रहे एक दिव्यांग दलित छात्र के साथ कथित मारपीट और जातिसूचक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना में घायल छात्र को उपचार के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित की मां ललिता देवी ने आसनसोल साउथ थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि घटना 18 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच रैतोरा रोड ड्रेन के पास हुई। शिकायत के अनुसार, उनके बेटे विशाल चौधरी के साथ पहले कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया, फिर उस पर थूका गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। विरोध करने पर आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों और बांस के डंडों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

शिकायत में बिरजू यादव उर्फ विक्की यादव, विजय महाली, राजू बड़ियाकर, संजय मंडल, अजय नोनिया, जॉय नोनिया, आकाश नोनिया, लाल बाउरी और गणेश बाउरी के नाम शामिल किए गए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया।

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी बिरजू यादव उर्फ विक्की यादव स्थानीय भाजपा नेता केशव पोद्दार का करीबी है और उसे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में देखा जाता रहा है। हालांकि, इस मामले में भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading