PUNJABI POST

News & Media

DJ Sound डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, पत्थरबाज़ी और तोड़फोड़ से क्षेत्र में तनाव

कुलटी, पश्चिम बंगाल। आसनसोल के कुलटी थाना अंतर्गत बराकर पुलिस फाड़ी के मनबढ़िया इलाके में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाज़ी और तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मनबढ़िया शिव मंदिर स्थित बालू बंकर के पास इलाके के युवकों के दो गुट डीजे लेकर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे शाम ढलते ही माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि दोनों गुट नशे की हालत में डीजे की धुन पर नाचते-नाचते आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

पिकनिक स्थल पर हुई झड़प में दो युवकों के सिर फटने की बात सामने आई है। घायल युवक किसी तरह अपने-अपने घर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही दोनों गुटों के लोग फिर से आक्रोशित हो उठे और एक बार फिर आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाज़ी की और इलाके में तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने और आपसी समझौता कराने का प्रयास कर रही है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके और इलाके में शांति बहाल की जा सके।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading