PUNJABI POST

News & Media

कुलटी में नए ESI डिस्पेंसरी का उद्घाटन — श्रमिकों के दरवाज़े पर अब मिलेगी चिकित्सा सुविधा

कुलटी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामपुर में शनिवार को श्रमिकों के लिए नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हुई। राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने स्वयं दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) परियोजना के तहत बने नए डिस्पेंसरी का औपचारिक उद्घाटन किया।
लंबे समय से बंद पड़े सीतारामपुर के उप-बॉयलर कार्यालय भवन का नवीनीकरण कर इस डिस्पेंसरी को तैयार किया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग की इस पहल के बाद अब कुलटी, सीतारामपुर, नियामतपुर, डिशेरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों ईएसआई कार्डधारक श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य इलाज, दवाइयां और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह अपने ही क्षेत्र में प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें असनसोल या अन्य दूरस्थ जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य के मंत्री मलय घटक के साथ पुर प्रतिनिधि, श्रम विभाग के अधिकारी, ईएसआई अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा, “श्रमिकों का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इस डिस्पेंसरी के शुरू होने से कुलटी के श्रमिक भाई-बहनों को अब आसानी और तेजी से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।”
स्थानीय निवासियों और श्रमिकों ने इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि, “अब तक बीमार होने पर असनसोल जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब इलाज घर-दहलीज पर मिलना बड़ी राहत है।”

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading