सालानपुर में असित सिंह भोला सिंह तृणमूल नेता समेत चार के खिलाफ रंगदारी, मारपीट व धमकी का मामला दर्ज

सालानपुर में असित सिंह भोला सिंह तृणमूल नेता समेत चार के खिलाफ रंगदारी, मारपीट व धमकी का मामला दर्ज
आसनसोल: रूपनारायणपुर एचसीएल के पूर्व कर्मी तपन चक्रवर्ती ने सालानपुर थाने में स्थानीय टीएमसी के ब्लॉक उपाध्यक्ष भोला सिंह, विनीत सिंह, अमित सिंह और अखिलेश प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सालानपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, तपन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने ट्रांसपोर्ट का काम जारी रखने के लिए रंगदारी टैक्स और अवैध पैसे की मांग की। जब उन्होंने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उनकी ट्रक भी जब्त कर ली।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 19 जुलाई 2023 को आरोपितों ने उनके फ्लैट के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपितों ने स्थानीय टीएमसी कार्यालय में बुलाकर बार-बार प्रताड़ित किया और उनके घर में उनकी पत्नी और बेटी के सामने मारपीट की।
मुख्य आरोपित विनीत सिंह ने उनकी पत्नी को धमकी दी कि उन्हें बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में फंसाने की कोशिश की जाएगी। वहीं 25 मई को अखिलेश प्रसाद ने उनकी पत्नी को फोन कर फ्लैट खाली करने का अल्टीमेटम दिया।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार डर और मानसिक तनाव में जी रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वर्तमान पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार आम लोगों की शिकायतों के प्रति गंभीर हैं और संबंधित विभाग को निर्देशित कर रहे हैं।


















Leave a Reply