Fire in Asansol shop असनसोल भगत सिंह मोड़ के पास दुकान में देर रात भीषण आग, पूरी दुकान जलकर खाक — जांच जारी

Fire in Asansol shop असनसोल भगत सिंह मोड़ के पास दुकान में देर रात भीषण आग, पूरी दुकान जलकर खाक — जांच जारी
असनसोल के भगत सिंह मोड़ के पास देर रात एक दुकान में लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक उठी लपटों और धुएं को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक इंजन और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। दुकान में रखे सभी सामान के भी नष्ट होने की खबर है।

Fire in Asansol shop असनसोल भगत सिंह मोड़ के पास दुकान में देर रात भीषण आग, पूरी दुकान जलकर खाक — जांच जारी
फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सही कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।



















Leave a Reply