PUNJABI POST

News & Media

हूल दिवस पर बाराबनी विधायक अरजीत राय ने बजाया धमसा-मादल, आदिवासी समाज के साथ किया पारंपरिक नृत्य

हूल दिवस पर बाराबनी विधायक अरजीत राय ने बजाया धमसा-मादल, आदिवासी समाज के साथ किया पारंपरिक नृत्य

हूल दिवस पर बाराबनी विधायक अरजीत राय ने बजाया धमसा-मादल, आदिवासी समाज के साथ किया पारंपरिक नृत्य।

हूल दिवस पर बाराबनी विधायक अरजीत राय ने बजाया धमसा-मादल, आदिवासी समाज के साथ किया पारंपरिक नृत्य

हूल दिवस पर बाराबनी विधायक अरजीत राय ने बजाया धमसा-मादल, आदिवासी समाज के साथ किया पारंपरिक नृत्य

आसनसोल: हूल दिवस के अवसर पर आसनसोल शिल्पांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समाज की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लेकर हूल दिवस मनाया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित आयोजनों में समाज के लोगों ने अपने इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को याद करते हुए हूल आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी क्रम में बाराबनी विधानसभा क्षेत्र से भी एक अलग तस्वीर सामने आई। हूल दिवस के अवसर पर बड़ड़ाडी मोड़ में आयोजित कार्यक्रम में बाराबनी के विधायक अरजीत राय आदिवासी समाज के आमंत्रण पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के साथ समय बिताया, धमसा-मादल बजाया और पारंपरिक आदिवासी नृत्य में भी हिस्सा लिया। विधायक की इस सहभागिता को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक अरजीत राय ने कहा कि वह आज बड़ड़ाडी मोड़ में आदिवासी भाई-बहनों के स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर हूल दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने हूल आंदोलन के महान वीर सिधु-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो के त्याग, बलिदान और संघर्ष को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि इन महान वीरों का साहस, आत्मसम्मान और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। हूल दिवस केवल एक स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और संघर्षों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने का दिन है।

हूल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे और सभी ने हूल आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading