हूल दिवस कार्यक्रम से पहले अंडाल एयरपोर्ट पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा विधायकों ने किया स्वागत।

हूल दिवस कार्यक्रम से पहले अंडाल एयरपोर्ट पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा विधायकों ने किया स्वागत
हूल दिवस के उपलक्ष्य में बांकुड़ा दौरे पर रवाना होने से पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का मंगलवार को अंडाल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी और पांडेश्वर विधानसभा के विधायक जितेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान विभिन्न संगठनात्मक और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

हूल दिवस कार्यक्रम से पहले अंडाल एयरपोर्ट पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा विधायकों ने किया स्वागत
विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि अंडाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का स्वागत कर उन्हें बांकुड़ा यात्रा के लिए शुभकामनाएं देना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा उन्होंने उनके बांकुड़ा दौरे के सफल और फलदायी होने की कामना की।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply