PUNJABI POST

News & Media

जामुड़िया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

जामुड़िया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

जामुड़िया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त।

जामुड़िया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

जामुड़िया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

जामुड़िया: जामुड़िया थाना क्षेत्र के ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के तपसी इलाके में शनिवार को सीआईएसएफ ने एक बार फिर अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ और ईसीएल सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तपसी बुढ़ी मंदिर के समीप भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया।

सूत्रों के अनुसार, सीआईएसएफ को सूचना मिली थी कि कुछ कोयला तस्कर पुराने बंद खदानों से निकाले गए कोयले को जमा कर रहे हैं और उसे भारी वाहनों में लादकर तस्करी की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान बुढ़ी मंदिर के आसपास दो स्थानों से अवैध कोयले का बड़ा भंडार जब्त हुआ।

गौरतलब है कि इससे पहले 22 सितंबर को भी इसी क्षेत्र में सीआईएसएफ ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला और एक लोरी जब्त की थी। उस मामले में 23 सितंबर को कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग की ओर से जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शनिवार की इस ताज़ा कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है। सीआईएसएफ और ईसीएल सुरक्षा कर्मी अब इस अवैध गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि कोयला चोरी और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading