पश्चिम बर्दवान में जश्न-ए-गौसुलवारा का भव्य आयोजन, भक्ति और भाईचारे का संदेश

पश्चिम बर्दवान में जश्न-ए-गौसुलवारा का भव्य आयोजन, भक्ति और भाईचारे का संदेश
पश्चिम बर्दवान आसनसोल रिपोर्ट मोहन सिंह: मक्का अपार्टमेंट परिसर में शुक्रवार की शाम जश्न-ए-गौसुलवारा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उमंग और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र भर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और धार्मिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत मग़रिब की नमाज़ के बाद की गई। नमाज़ अदा करने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर का प्रबंध किया गया, जिसमें सभी ने प्रेम और समानता के साथ भोजन ग्रहण किया।

पश्चिम बर्दवान में जश्न-ए-गौसुलवारा का भव्य आयोजन, भक्ति और भाईचारे का संदेश
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष आताउल्लाह खान ने बताया कि जश्न-ए-गौसुलवारा का यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और इंसानियत का संदेश प्रसारित करना है।
पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक गीत, नात-ए-पाक, दुआएं और सामूहिक लंगर वितरण के माध्यम से भक्ति और प्रेम का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं और लोगों को एकजुट रहने का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और आगे भी इस परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया।






Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply