PUNJABI POST

News & Media

कोलकाता में निर्माणाधीन इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेस परियोजना का PWD,PHED मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया निरीक्षण 76 करोड़ रुपये इस परियोजना में होंगे खर्च 

पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने शुक्रवार को 17, कॉन्वेंट रोड, कोलकाता स्थित निर्माणाधीन इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेस परियोजना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों के निष्पादन की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों एवं अभियंताओं ने उन्हें परियोजना की वर्तमान स्थिति, तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

करीब 76 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस परियोजना के अंतर्गत 11,970 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सात मंजिला आरसीसी फ्रेम संरचना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा दो मंजिला विद्युत उपकेंद्र भवन, एक मंजिला कैंटीन भवन, सीमावर्ती दीवार, आंतरिक सड़क, भूमिगत सीवर प्रणाली, केबल ट्रेंच, ईटीपी तथा अन्य सहायक अवसंरचनात्मक कार्य भी परियोजना का हिस्सा हैं।

निरीक्षण के दौरान डॉ. पोद्दार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने, फायर सेफ्टी के मानकों का पालन सुनिश्चित करने, पौधारोपण एवं जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद प्रदेश में न्यूरोसाइंस चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी, पारदर्शिता तथा गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री नदियां चंद बाउरी, मुख्य अभियंता बेनॉय मजूमदार, मुख्य अभियंता तापस मैती, अधीक्षण अभियंता राजीव बिस्वास, मुख्य अभियंता (विद्युत) सुभाशीष बिस्वास, वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता (विद्युत) पंकज गायेन, कार्यपालक अभियंता संदीपन सांत्रा तथा सहायक अभियंता अविजीत चौधुरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading