PUNJABI POST

News & Media

Krishnendu Mukherjee fulfilled the commitment.शपथ के बाद दुर्गामंदिर पहुंचे विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, कहा— अब रोज होगी पूजा

आसनसोल उत्तर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनाव से पहले किया गया अपना वादा पूरा कर दिया। विधायक पद की शपथ लेने के बाद वह सीधे आसनसोल के बस्तीन बाजार स्थित दुर्गामंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और मंदिर में नियमित पूजा शुरू कराने की घोषणा की।

बताया जा रहा है कि पिछले 14 वर्षों से इस दुर्गामंदिर में नियमित पूजा-अर्चना बंद थी और मंदिर के कपाट भी बंद पड़े थे। इसे लेकर स्थानीय सनातनी समाज लगातार मंदिर को खोलने और पूजा शुरू कराने की मांग कर रहा था। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने लोगों से वादा किया था कि विधायक बनने के बाद मंदिर के कपाट खुलवाए जाएंगे और यहां फिर से पूजा शुरू होगी।

Krishnendu Mukherjee fulfilled the commitment.शपथ के बाद दुर्गामंदिर पहुंचे विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, कहा— अब रोज होगी पूजा

Krishnendu Mukherjee fulfilled the commitment.शपथ के बाद दुर्गामंदिर पहुंचे विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, कहा— अब रोज होगी पूजा

शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन कृष्णेंदु मुखर्जी बस्तीन बाजार दुर्गामंदिर पहुंचे और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सनातनी समाज के सदस्य मौजूद रहे। मंदिर के कपाट खुलने से इलाके में खुशी का माहौल देखा गया।

कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से इस दुर्गामंदिर में पूजा नहीं हो रही थी, लेकिन अब यहां प्रतिदिन नियमित पूजा होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जनता से जो वादा किया गया था, उसे शपथ लेने के बाद सबसे पहले पूरा किया गया है।

समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनाव से पहले किया गया अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि सनातनी समाज पिछले कई वर्षों से मंदिर खुलने का इंतजार कर रहा था और अब लोगों में खुशी का माहौल है।

वहीं स्थानीय निवासी दिव्यांशु अग्रवाल ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव के समय भाजपा उम्मीदवार ने मंदिर खुलवाने का वादा किया था और विधायक बनने के बाद उसे पूरा कर दिखाया।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading