PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल नॉर्थ हिलव्यू दुर्गामंदिर समिति ने विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को किया सम्मानित

आसनसोल उत्तर के विधायक बोले – जनता का प्यार और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

शनिवार की शाम आसनसोल नॉर्थ रेलवे क्षेत्र में नॉर्थ हिलव्यू दुर्गामंदिर समिति की ओर से आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विधायक का भव्य स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं अन्य उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि जनता का स्नेह, बहनों का भाईचारा और बड़े भाइयों का प्रेम ही उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और विश्वास से ही समाज में सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जनता की सहायता के लिए उनके हाथ हमेशा खुले रहेंगे और लोगों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे हमेशा जनता के साथ खड़े हैं।

विधायक ने नॉर्थ हिलव्यू दुर्गामंदिर समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के लिए समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी को प्रेम एवं शुभकामनाएं दीं।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading