अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट प्रमोद कुमार कटारा 8 बच्चों के साथ मथुरा तककरेंगे साइकिल यात्रा।

अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट प्रमोद कुमार कटारा 8 बच्चों के साथ मथुरा तककरेंगे साइकिल यात्रा।
आगरा गुरुद्वारा में होगा फ्लैग-अप सेरेमनी का आयोजन ।
आगरा गुरुद्वारा के मुख्य द्वार पर एक विशेष फ्लैग-अप सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नरेंद्र चाहर, कर्नल सी.के. सिंह (डायरेक्टर, NAF आगरा चैप्टर) और डॉ. बंदना सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट प्रमोद कुमार कटारा 8 बच्चों के साथ मथुरा तककरेंगे साइकिल यात्रा।
यह दिन NAF (नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन) के लिए गर्व का क्षण होगा, जब अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट श्री प्रमोद कुमार कटारा आठ बच्चों के साथ मथुरा तक साइकिल यात्रा में भाग लेंगे। यह साइकिल अभियान बच्चों में उत्साह, अनुशासन और साहस की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम से जुड़े NAF WB P चैप्टर के डायरेक्टर, मिहिर कुमार मोंडल ने बताया कि श्री कटारा का उत्साह और समर्थन बच्चों के लिए एक अनमोल प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने उनके सहयोग और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।



















Leave a Reply