PUNJABI POST

News & Media

Ola Scooty आसनसोल में ओला कंपनी के खिलाफ ग्राहकों का हंगामा, शोरूम बंद

Ola Scooty आसनसोल में ओला कंपनी के खिलाफ ग्राहकों का हंगामा, शोरूम बंद

Ola Scooty आसनसोल में ओला कंपनी के खिलाफ ग्राहकों का हंगामा, शोरूम बंद

Ola Scooty आसनसोल में ओला कंपनी के खिलाफ ग्राहकों का हंगामा, शोरूम बंद

Ola Scooty आसनसोल में ओला कंपनी के खिलाफ ग्राहकों का हंगामा, शोरूम बंद

आसनसोल: शनिवार को बी.बी. कॉलेज मोड़ स्थित ओला कंपनी के शोरूम में जमकर हंगामा हुआ। मामला सर्विसिंग को लेकर ग्राहकों की नाराजगी का था। आरोप है कि ओला कंपनी समय पर और संतोषजनक तरीके से स्कूटी की सर्विसिंग उपलब्ध नहीं करवा रही, जिसके चलते ग्राहकों का गुस्सा भड़क गया।

जानकारी के अनुसार, कई ग्राहक अपनी स्कूटी की सर्विसिंग के लिए शोरूम पहुंचे थे। लेकिन उनका कहना है कि बार-बार चक्कर लगवाए जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। कुछ ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारी उनके साथ सही व्यवहार नहीं करते।

स्थिति बिगड़ने पर नाराज ग्राहकों ने शोरूम के भीतर हंगामा किया। हालात को देखते हुए ओला कंपनी के कर्मचारी शोरूम का शटर गिराकर वहां से निकल गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में नाराजगी देखी गई।

ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर ओला स्कूटी खरीदी, लेकिन सर्विसिंग और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के मामले में कंपनी पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि कंपनी समय रहते ग्राहकों की समस्याओं का हल नहीं करती, तो इस तरह की घटनाएं और भी बढ़ सकती हैं। वहीं, नाराज ग्राहकों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन से औपचारिक शिकायत करेंगे। शोरूम बंद होने की वजह से कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

 

 

 


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading