PHE की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, जल जीवन मिशन के कार्य समय पर पूरा करने पर जोर: मंत्री डॉ अजय पोद्दार

PHE की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, जल जीवन मिशन के कार्य समय पर पूरा करने पर जोर: मंत्री डॉ अजय पोद्दार
कोलकाता: सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHE) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को नबान्न में आयोजित हुई। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं और पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने की।
बैठक में जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा पेयजल सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई 2026 तक जल जीवन मिशन के तहत 4,100 गांवों में शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर उनका प्रमाणन (Certification) सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में PHE के आगामी पांच वर्षों के विजन प्लान पर भी विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही 31 मार्च 2027 तक की एक वर्षीय कार्ययोजना (Action Plan) को अंतिम रूप दिया गया, ताकि विभाग की योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
समीक्षा बैठक में पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर की महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं की प्रगति का भी आकलन किया गया। परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में PHE के राज्य मंत्री भास्कर भट्टाचार्य, विभागीय सचिव रणधीर कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


















Leave a Reply