भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क: पीएम मोदी ने कोलकाता में 3 नए मेट्रो रूट का उद्घाटन किया

भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क: पीएम मोदी ने कोलकाता में 3 नए मेट्रो रूट का उद्घाटन किया
PM Modi Kolkata Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के तहत तीन नई मेट्रो सेवाओं का उद्घाटन किया और 6-लेन कोना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल में कनेक्टिविटी और विकास को नई दिशा मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में विभिन्न मेट्रो रेलवे परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने स्वयं मेट्रो में यात्रा कर लोगों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो परियोजनाओं में योगदान देने वाले श्रमिकों और स्कूली छात्रों से बातचीत की।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने का अवसर मिला है। अभी मैं नोआपारा से विमानबंदर तक कोलकाता मेट्रो का आनंद लेकर आया हूं। इस सफर के दौरान मुझे कई लोगों से बात करने का अवसर मिला। हर किसी के चेहरे पर खुशी है कि कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट अब आधुनिक हो रहा है।”

भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क: पीएम मोदी ने कोलकाता में 3 नए मेट्रो रूट का उद्घाटन किया
भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क : छह लेन के एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास
उन्होंने आगे कहा कि इस मौके पर छह लेन के एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास भी किया गया है। हजारों करोड़ रुपये के इन प्रोजेक्ट्स के लिए कोलकाता और पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों को बधाई। पीएम मोदी ने कहा कि इन योजनाओं से कनेक्टिविटी कोलकाता और राज्य के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रखेगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता जैसे शहर भारत के इतिहास और भविष्य दोनों की पहचान हैं।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क : प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा।
धानमंत्री मोदी ने कहा, “आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है, तब कोलकाता जैसे शहरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के इस आयोजन का संदेश सिर्फ मेट्रो के उद्घाटन और हाईवे के शिलान्यास तक सीमित नहीं है। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत अपने शहरों का कायाकल्प कर रहा है। हमें गर्व है कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन चुका है।”

भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क: पीएम मोदी ने कोलकाता में 3 नए मेट्रो रूट का उद्घाटन किया
भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क: 2014 से पहले देश में केवल 250 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में केवल 250 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था, लेकिन आज यह आंकड़ा 1,000 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। कोलकाता में भी सात नए स्टेशनों के जुड़ने से मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हुआ है, जिससे कोलकातावासियों के जीवन और यात्रा को आसान बनाने में मदद मिलेगी।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क : बंगाल में रेलवे का शत-प्रतिशत बिजलीकरण
पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत सरकार पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां रेलवे का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है। लंबे समय से पुरुलिया से हावड़ा के बीच मेमू ट्रेन की मांग हो रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिन तीन मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनकी योजना उस समय बनाई गई थी जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं। अब इन परियोजनाओं का निर्माण पूरा हो गया है और कोलकाता में मेट्रो सेवा का जाल बिछ चुका है। आम जनता के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्रों को भी इससे राहत मिलेगी।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क : सियालदह और हावड़ा से एयरपोर्ट तक
कोलकाता का मेट्रो नेटवर्क अब हावड़ा से सियालदह और हावड़ा से एयरपोर्ट तक चारों ओर फैला हुआ है। मेट्रो यात्रियों को कम समय में बेहतर सुविधाओं के साथ सफर का अनुभव दे रही है।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क : इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं पहुंची
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह इस आयोजन में शामिल नहीं हो पाईं।
कोलकाता के नागरिक अब मेट्रो सेवाओं के विस्तार से न केवल तेज और सुरक्षित यात्रा का लाभ उठा पाएंगे, बल्कि राज्य के आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्रों को भी गति मिलेगी। यह विकास परियोजनाएं पश्चिम बंगाल को एक नए दौर की ओर ले जा रही हैं।


















Leave a Reply