PUNJABI POST

News & Media

बालू माफिया के खिलाफ प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं पर एफआईआर,तृणमूल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की की मांग आसनसोल में सियासी टकराव तेज

अग्निमित्रा पाल का पुलिस कमिश्नर घेराव मामले में : 5 BJP नेताओं सहित 150 अज्ञात पर FIR दर्ज, कृष्णेंदु मुखर्जी ने की कड़ी निंदा

बालू माफिया के खिलाफ प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं पर एफआईआर,तृणमूल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की की मांग आसनसोल में सियासी टकराव तेज

बालू माफिया के खिलाफ प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं पर एफआईआर,तृणमूल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की की मांग आसनसोल में सियासी टकराव तेज

बालू माफिया के खिलाफ प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं पर एफआईआर,तृणमूल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की की मांग आसनसोल में सियासी टकराव तेज

आसनसोल के डामरा और तीराट क्षेत्र में बालू माफियाओं द्वारा आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल पर हमला करने की कोशिश किए जाने का आरोप सामने आया है। इस घटना के विरोध में विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा समर्थकों ने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम किया।

पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ता तीन बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़े। इस दौरान हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी और भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात सामने आई है।

मामले के बाद पुलिस ने भाजपा नेता सोमनाथ मंडल, पंकज दास, संगीता नोनिया, सैकत हाजरा, संतोष भगत, मुनमुन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है। सत्तापक्ष की ओर से आसनसोल दक्षिण शहर विधानसभा के उपाध्यक्ष और आसनसोल नगर निगम वार्ड नंबर 6 के अध्यक्ष डॉक्टर देवाशीष सरकार ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को दोहराया है।

दूसरी ओर, भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा है कि बालू माफिया और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण भाजपा नेताओं को लगातार पुलिस मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन कार्रवाइयों के बावजूद भाजपा का विरोध और संघर्ष और अधिक तेज होगा।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading