PUNJABI POST

News & Media

Raniganj Fire News: बीच बाजार ठेले में भीषण आग, बोरो कार्यालय के सामने मची अफरा-तफरी

रानीगंज में Asansol Municipal Corporation के बोरो कार्यालय के सामने गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे लगे एक ठेले में अचानक भीषण आग लग गई। आग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोरो कार्यालय के सामने एक व्यक्ति लंबे समय से ठेला लगाकर खाने-पीने की सामग्री बेचता था। गुरुवार को भी वह रोज की तरह अपना व्यवसाय कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके ठेले से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने पूरे ठेले को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने का स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। घटना के समय मौजूद लोगों को समझ नहीं आ सका कि आग किस वजह से भड़की। कुछ ही देर में ठेले में रखी खाद्य सामग्री, बर्तन और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि इस हादसे में ठेला मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से इसी स्थान पर अपना व्यवसाय कर रहा था।

घटना के कारण कुछ समय के लिए बोरो कार्यालय के सामने अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही हैं।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading