Road Accident काली पहाड़ी बोगबंदी मोड़ 19 नंबर हाईवे पर सड़क हादसा, बाल-बाल बचे भाजपा युवा नेता सोनू यादव – आक्रोश में सड़क जाम

Road Accident काली पहाड़ी बोगबंदी मोड़ 19 नंबर हाईवे पर सड़क हादसा, बाल-बाल बचे भाजपा युवा नेता सोनू यादव – आक्रोश में सड़क जाम
रिपोर्ट मोहन सिंह आसनसोल, पश्चिम बर्दवान:
रविवार को आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी बोगबंदी मोड़ 19 नंबर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के नेता सोनू यादव अपनी बाइक से जिला भाजपा कार्यालय से रानीगंज की ओर जा रहे थे, तभी सामने चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सोनू यादव किसी तरह सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने पुलिस पर तोलाबाजी (वसूली) का आरोप लगाया।
हादसे से नाराज कार्यकर्ताओं ने लगभग आधे घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बाद में आसनसोल साउथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले को शांत कराया।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



















Leave a Reply