रेत वाहन की चपेट में आदिवासी युवक की घायल हादसे के बाद हिंसा, कई वाहनों में आगजनी।

रेत लदी वाहन की चपेट में आदिवासी युवक की घायल हादसे के बाद हिंसा, कई वाहनों में आगजनी।
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच आसनसोल के रानीगंज इलाके से हिंसा की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक बालू घाट के पास रेत के वाहन की चपेट में आने से एक आदिवासी युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसकी स्थिति काफी चिंता जनक बनी हुई है, स्थानीय लोगों के अनुसार घायल युवक को पुलिस इलाज के लिये अपने साथ ले गई है, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
युवक के घायल होने की खबर सुन नाराज़ सैकड़ों की संख्या में लोग बालू घाट पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उग्र भीड़ ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ वाहनों में आग भी लगा दी। स्थिति को देखते हुए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेत लदी वाहन की चपेट में आदिवासी युवक की घायल हादसे के बाद हिंसा, कई वाहनों में आगजनी।
घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना और नीमचा पुलिस फाड़ी की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
वहीं, इस घटना को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। भाजपा नेत्री और आसनसोल साउथ विधानसभा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और बालू घाट मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। व घायल के परिजनों को मुवावजा सहित इलाज का खर्चा भी देने की मांग की है, वहीं स्थानीय लोग भी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और बुरी तरह घायल युवक के परिवार के लिए मुआवजे के साथ-साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इलाके में पुलिस बल तैनात, हालात नियंत्रण में लाने की कोशिश जारी।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply