PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल के चंदा गांव में जल संकट को लेकर सड़क जाम, ग्रामीणों का हंगामा

जामुरिया (पश्चिम बंगाल): रिपोर्ट मोहन सिंह:

आसनसोल नगर निगम के 9 नंबर वार्ड स्थित चंदा गांव में गुरुवार को जल संकट को लेकर स्थानीय लोगों ने जमुरिया-चंदा सड़क को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिसके कारण पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है।

आसनसोल के चंदा गांव में जल संकट को लेकर सड़क जाम, ग्रामीणों का हंगामा

आसनसोल के चंदा गांव में जल संकट को लेकर सड़क जाम, ग्रामीणों का हंगामा

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर घंटों तक अवरोध लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर आसनसोल नगर निगम की 9 नंबर वार्ड पार्षद बैसाखी बावरी मौके पर पहुंचीं, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश का सामना उन्हें भी करना पड़ा। लोगों ने पार्षद को घेरकर पानी की समस्या के समाधान की मांग दोहराई।

बाद में पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। इस दौरान पार्षद बैसाखी बावरी ने आश्वासन दिया कि गांव में जल्द ही पानी की नियमित आपूर्ति बहाल की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे फिर से सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading