20 घंटे सड़क जाम पुलिस की लाठीचार्ज ,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, विरोध में सड़क जाम।

20 घंटे सड़क जाम पुलिस की लाठीचार्ज ,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, विरोध में सड़क जाम
बाराबनी थाना अंतर्गत देंदुआ मोड़ पर मंगलवार शाम एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक अशोक महतो की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में बुधवार सुबह तक सड़क अवरोध जारी रहा। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चित्तरंजन-असनसोल मार्ग को पूरी तरह रोड ब्लॉक अवरुद्ध कर दिया।
घटना की सूचना पर सालानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके बाद प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा और पुलिस ने लाठीचार्ज कर सड़क अवरोध को हटाया। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


















Leave a Reply