आसनसोल डामरा अवैध बालू के सिंडिकेट के बादशाह बीबेक चक्रवर्ती को पुलिस ने दबोचा पप्पू और डोलू की तलाश।

आसनसोल डामरा अवैध बालू के सिंडिकेट के बादशाह बीबेक चक्रवर्ती को पुलिस ने दबोचा पप्पू और डोलू की तलाश।
आसनसोल साउथ पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध बालू तस्करी के आरोपी विवेक चक्रवर्ती गिरफ्तार
आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डामरा दामोदर नदी घाट से अवैध बालू तस्करी करने वाले आरोपी विवेक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवेक चक्रवर्ती लंबे समय से इस इलाके में बेरोकटोक अवैध बालू तस्करी का कारोबार चला रहा था।
बताया जा रहा है कि कई बार अवैध बालू लदी गाड़ियों को भी पकड़ा गया था। कुछ महीने पहले आसनसोल साउथ की विधायक अग्निमित्रा पाल ने भी इस बालू घाट पर बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान बालू माफिया मौके से गाड़ियों को खाली कर फरार होने की कोशिश कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, डामरा घाट में चल रही बालू तस्करी का मुख्य सरगना विवेक चक्रवर्ती ही था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस जल्द ही अन्य बालू माफियाओं पर भी कार्रवाई कर सकती है।
इस कार्रवाई के बाद डामरा क्षेत्र में दामोदर नदी से अवैध बालू निकालने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply