स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सान्निध्य में 11 से 22 सितंबर तक आनंदम रेसिडेंसी धार्मिक कार्यक्रम:निभा प्रकाश,आनंद वाहिनी

स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सान्निध्य में 11 से 22 सितंबर तक आनंदम रेसिडेंसी धार्मिक कार्यक्रम:निभा प्रकाश,आनंद वाहिनी
आसनसोल में प्रेस वार्ता का आयोजन, स्वामी श्रीनिष्ठानंद सरस्वती जी महाराज के कार्यक्रम की जानकारी दी गई
आसनसोल के एक होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया,आसनसोल के पंचगछिया स्थित आनंदम रेसिडेंसी में आयोजन होगा। इस अवसर पर आनंद वाहिनी पश्चिम बंगाल की अध्यक्षा श्रीमती निभा प्रकाश ने मीडिया को संबोधित करते हुए आगामी आध्यात्मिक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सान्निध्य में 11 से 22 सितंबर तक आनंदम रेसिडेंसी, आसनसोल में ज्ञान, दर्शन, दीक्षा और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का समय
दर्शन एवं दीक्षा : प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक
दर्शन एवं संगोष्ठी : प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक
प्रेस वार्ता में मुख्य बातें
प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती निभा प्रकाश ने बताया कि यह आयोजन सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 83 वर्ष की उम्र में भी वह निरंतर धर्म कार्यों में सक्रिय हैं और आने वाली पीढ़ियों तक सनातन ज्ञान और परंपरा को पहुँचाना ही उनका ध्येय है।
उन्होंने मीडिया से अपील की कि इस कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाई जाए ताकि समाज का हर वर्ग इससे जुड़कर आध्यात्मिक लाभ ले सके।
क्षेत्र में उत्साह
इस प्रेस वार्ता के बाद आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस 11 दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और स्वामी जी के आशीर्वाद से लाभान्वित होंगे।
आयोजन स्थल आनंदम रेसिडेंसी, पंचगछिया, आसनसोल, पश्चिम बंगाल इस प्रेसवार्ता में श्रीमती निभा प्रकाश, शंभु झा आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव ,आनंदम रेसिडेंसी के गौरव मिश्रा



















Leave a Reply