PUNJABI POST

News & Media

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एसबीएसटीसी बस में भीषण आग, बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एसबीएसटीसी बस में भीषण आग, बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एसबीएसटीसी बस में भीषण आग, बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित।

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एसबीएसटीसी बस में भीषण आग, बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एसबीएसटीसी बस में भीषण आग, बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक एसबीएसटीसी बस में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। आग लगने से एसबीएसटीसी की बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में सवार सभी यात्रियों ने किसी तरह दौड़कर बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

SBSTC BUS FIRE IN NH19

घटना की जानकारी मिलते ही पानियो इलाके के तृणमूल नेता साधन सिंह ने रानीगंज के पंजाबी मोड़ फाड़ी की पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही दमकल विभाग को भी खबर दी गई। सूचना पाते ही दमकल विभाग का एक इंजन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के काम में जुट गया।

इस घटना के बाद से बस का चालक फरार बताया जा रहा है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अग्निकांड में संबंधित एसबीएसटीसी बस पूरी तरह जल चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के एक किनारे जली हुई बस को खड़ा कर अन्य वाहनों को रास्ता देकर यातायात बहाल करने की कोशिश की गई।

SBSTC BUS FIRE IN NH19

घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा काफी देर तक अवरुद्ध रहा, हालांकि पुलिस ने बाद में सभी अवरोध हटाकर स्थिति को सामान्य कर दिया। दमकल विभाग के प्राथमिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया है कि यह एसबीएसटीसी बस दुर्गापुर से आसनसोल की ओर जारही थी।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading