PUNJABI POST

News & Media

SIR Effect पूर्व बर्दवान में 278 बूथ बीएलओ की मौत! काम के दबाव में आई ब्रेन स्ट्रोक से गई जान, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

पूर्व बर्दवान (पश्चिम बंगाल) के मेमारी में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई। मृतका की पहचान नमिता हांसदा के रूप में हुई है, जो पेशे से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं और मेमारी के चक बलरामपुर बूथ संख्या 278 में बीएलओ के रूप में कार्यरत थीं।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात को नमिता हांसदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। परिजन तुरंत उन्हें कालना महकमा अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति माधव हांसदा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “नमिता पर लगातार एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण (Enumeration Form Distribution) को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। रोज़ कहा जाता था कि और ज्यादा फॉर्म बांटने होंगे। वह काम के बोझ से मानसिक रूप से टूट चुकी थी। शनिवार को ड्यूटी के दौरान ही उसे स्ट्रोक हुआ और रात में उसकी मृत्यु हो गई।”

इस घटना की जानकारी मिलने पर जिलाशासक आयशा रानी ने कहा, “हमें घटना की सूचना मिली है। जो अधिकारी या कर्मचारी अस्वस्थ हैं, उन्हें बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जा सकता है। मैं स्वयं मामले की जांच कर रही हूं।”

ज्ञात हो कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के तहत 4 दिसंबर तक एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण का कार्य जारी रहेगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इसके बाद 9 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल समेत देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया एक साथ चल रही है। आयोग ने बाहरी राज्यों में कार्यरत मतदाताओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading