PUNJABI POST

News & Media

आगजनी के बाद बदली तस्वीर, भाजपा कार्यकर्ता बना रहे तृणमूल पार्षद का जला हुआ कार्यालय

आसनसोल के कोर्ट मोड़ स्थित तृणमूल पार्षद मौसमी बोस के कार्यालय में हुई आगजनी की घटना के बाद राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है। जिस घटना को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए गए थे, अब उसी जले हुए कार्यालय को भाजपा कार्यकर्ता अपने खर्च पर दोबारा तैयार करने में जुट गए हैं।

आगजनी के बाद बदली तस्वीर, भाजपा कार्यकर्ता बना रहे तृणमूल पार्षद का जला हुआ कार्यालय पहले की तस्वीर

आगजनी के बाद बदली तस्वीर, भाजपा कार्यकर्ता बना रहे तृणमूल पार्षद का जला हुआ कार्यालय पहले की तस्वीर

घटना के दिन आसनसोल उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने उस समय ही दावा किया था कि यह तृणमूल का आंतरिक विवाद है और भाजपा का नाम लेकर कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

दो दिन बाद जब इलाके के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा बदला हुआ था। आग में पूरी तरह क्षतिग्रस्त तृणमूल कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता मरम्मत और निर्माण कार्य करते दिखाई दिए।

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संदेश के अनुसार अब बंगाल में हिंसा और बदले की राजनीति नहीं चलेगी। इसी सोच के साथ भाजपा कार्यकर्ता विरोधी दल के कार्यालय को भी फिर से खड़ा करने का काम कर रहे हैं।

आसनसोल उत्तर विधानसभा मंडल नेता अंकुर राय ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने तृणमूल कार्यालय में आग लगा दी थी, लेकिन भाजपा बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोधी दल का अस्तित्व जरूरी है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता अपने खर्च पर पार्षद के कार्यालय को दोबारा बनवा रहे हैं।

इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ जहां आगजनी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा द्वारा तृणमूल कार्यालय के पुनर्निर्माण की पहल को लेकर नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading