PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल में टोटो चालकों का विरोध प्रदर्शन तेज, 150 टोटो जब्त — रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर उठे सवाल

रिर्पोट मोहन सिंह,आसनसोल, पश्चिम बर्धमान:

आसनसोल में बुधवार को टोटो चालकों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन रविंद्र भवन के सामने आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में किया गया।

टोटो चालकों का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी है, लेकिन अब तक कोई भी रजिस्ट्रेशन काउंटर नहीं खोला गया है। इसके बावजूद आरटीओ विभाग द्वारा करीब 150 टोटो जब्त किए जाने से चालकों में गहरी नाराजगी फैल गई है।

प्रदर्शन के दौरान टोटो चालकों ने मांग की कि जब तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक जब्ती अभियान पर रोक लगाई जाए।

राजू अहलूवालिया ने बताया कि वे आज जिला शासक से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो टोटो चालक एक व्यापक आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।

इस घटना के बाद क्षेत्र में माहौल गर्म है और टोटो चालकों में प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading