स्वामी विवेकानंद जयंती पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम महाराज द्वारा कृष्णा प्रसाद सम्मानित।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम महाराज द्वारा कृष्णा प्रसाद सम्मानित।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आसनसोल स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। आश्रम के महाराज द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वे सदैव सनातन परंपराओं के पालन और समाज सेवा के कार्यों में योगदान देने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने जो कुछ दिया है, उससे अधिक सनातन कार्यों में सहयोग करना उनका उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि विश्व के आइकन पूज्य स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य में आश्रम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा मिली।
समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आश्रम के महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें आगे भी निरंतर समाज सेवा के कार्य करते रहने की प्रेरणा मिली है।


















Leave a Reply