West Bengal Assembly Elections 2026: दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक मतदान पहले चरण से पीछे, पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा वोटिंग

West Bengal Assembly Elections 2026: दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक मतदान पहले चरण से पीछे, पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा वोटिंग
West Bengal Assembly Elections पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। एसआईआर के बाद इन सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 21 लाख 75 हजार 299 दर्ज की गई है।
सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों
सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 39.97 रहा, जो पहले चरण की तुलना में कम है। जिलों में सबसे अधिक मतदान पूर्व बर्धमान में 44.50 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि कोलकाता दक्षिण में 36.78 प्रतिशत वोटिंग हुई।
सबसे ज्यादा मतदान गलसी में 47.86 प्रतिशत
सीटवार आंकड़ों में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान गलसी में 47.86 प्रतिशत हुआ। इसके बाद मोंटेश्वर में 46.83 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। महेशतला में सबसे कम 33.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी की विधानसभा में भवानीपुर में सुबह 11 बजे तक 37.27 प्रतिशत वोटिंग
भवानीपुर में सुबह 11 बजे तक 37.27 प्रतिशत वोटिंग हुई, जहां मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के खिलाफ राज्य के विपक्ष के नेता Suvendu Adhikari चुनाव मैदान में हैं। भांगर में 34.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
2024 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले यह आंकड़ा अधिक है। उस चुनाव में सात चरणों के दौरान सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक 36.9 प्रतिशत मतदान छठे चरण में दर्ज किया गया था, जबकि सातवें चरण में यह 28.1 प्रतिशत रहा था।
वहीं, सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, मोंटेश्वर में 22.53 प्रतिशत और गलसी में 22.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महेशतला में सबसे कम 14.90 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि भांगर में 15.19 प्रतिशत और भवानीपुर में 17.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply